🔳पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहुंचाया अस्पताल
🔳बाजार क्षेत्र में हुई दूसरी दुर्घटना से मचा हड़कंप
🔳हाइवे पर यातायात भी हुआ ठप, पुलिस ने कराई आवाजाही सुचारु

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर देर रात अल्मोड़ा से भवाली की ओर जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर खैरना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल एक युवक को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया है। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारु करवाया।

भौनियाधार(भवाली) निवासी रोहित आर्या कार यूके 8 एन 4009 में साथी संतोष के साथ सोमवार देर शाम अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। रोहित हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में पहुंचा ही था की एकाएक वह कार पर संतुलन खो बैठा। नतीजतन कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खैरना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाइवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। रोहित के सिर पर चोट लगने से उसे सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

error: Content is protected !!