🔳 ट्रैफिक पुलिस की टीम ने हाईवे पर चलाया विशेष अभियान
🔳 तेज रफ्तार, ओवरलोड व नो-पार्किंग पर हुई कार्रवाई
🔳 पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा रहा हड़कंप
🔳 टीम ने चालाकों को समझाए यातायात के नियम

[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

ट्रैफिक पुलिस ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के ताबड़तोड़ चालान काटे। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इंटरसेप्टर वाहन की मदद से ट्रैफिक पुलिस की टीम ने नौ पार्किंग, ओवरलोड पर 36 वाहन चालकों के चालान किए।
शनिवार को ट्रैफिक पुलिस की टीम ने इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट की अगुवाई में हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने पर 27 वाहन चालकों के चालान किए। जिसमें 23 हल्के वाहनों पर छियालीस हजार तथा चार भारी वाहन चालकों पर सोलह हजार रुपये जुर्माना लगाया। वाहन में मानक से अधिक क्षमता लेकर दौड़ रहे एक वाहन चालक पर साढ़े तेरह हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वाले आठ वाहन चालकों पर चार हजार रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया। चेतावनी दी की नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मनोज पंत, शेर चंद्र कंबोज आदि मौजूद रहे।