🔳 वार्षिक अनुरक्षण बजट से लोनिवि ने शुरु करवाया काम
🔳 खैरना से करीब 24 किमी दायरे में सुधारे जाएंगे हालात
🔳 बदहाली पर व्यापारियों ने किया था चंदा एकत्र करने का ऐलान
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया मामला
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे को गड्ढे मुक्त करने के लिए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों के चंदा एकत्र कर लोनिवि को सौंपने के ऐलान व तीखी नजर समाचार पोर्टल में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद आखिरकार लोनिवि के अफसर हरकत में आ गए है‌। स्टेट हाईवे पर खैरना से रानीखेत की ओर करीब चौबीस किमी के दायरें में गड्डे पाटने को पेंचवर्क का कार्य शुरु करा दिया है। पेंचवर्क होने से अब काफि हद तक आवाजाही सुगम हो सकी।
स्टेट हाईवे पर जगह जगह गड्डे मुसीबत का सबब बन चुके हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर आवाजाही ठप होने से यातायात खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर ही डायवर्ट किया जा रहा है पर जगह जगह गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। भुजान, पातली, बजोल, बजीना, बमस्यू, जनौली, उपराडी समेत तमाम क्षेत्रों में गड्ढों से आवाजाही खतरनाक हो गई। समय समय पर डामरीकरण व पेंचवर्क में लाखों करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद स्टेट हाईवे पर आवाजाही मुश्किल होती जा रही है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने बीते शुक्रवार को लोनिवि की दयनीय हालत पर गहरी चिंता व्यक्त कर स्टेट स्टेट हाईवे को गड्डे मुक्त करने को जल्द ही आसपास के बाजार क्षेत्रों से चंदा एकत्र कर लोनिवि को भेजने का ऐलान किया ताकी संबंधित विभाग स्टेट हाईवे को पेंचवर्क कराकर गड्डे मुक्त कर सके। उसी दिन तीखी नजर समाचार पोर्टल ने भी मामले को गंभीरता से ले व्यापारियों की मांग व जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता प्रकाशित किया। मामले को तूल पकड़ता देख आखिरकार विभागीय अधिकारी ने स्टेट हाईवे पर चौबीस किलोमीटर दायरे में वार्षिक अनुरक्षण बजट से पेंचवर्क का काम शुरु कर दिया है। लोनिवि के सहायक अभियंता अजय टम्टा के अनुसार खैरना से रानीखेत की ओर पेंचवर्क कार्य शुरु कर दिया गया। लगातार निगरानी भी की जा रही है। व्यापारियों की आवाज को प्रमुखता से उठाने पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी कृपाल राम, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील मेहरा, आनंद नेगी, कुलदीप सिंह, मनीष तिवारी, गजेंद्र सिंह नेगी, फिरोज अहमद आदि ने तीखी नजर समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!