◾व्यापारियों के बाद अब टैक्सी यूनियन खैरना ने उठाया मुद्दा
◾टाल दूर होने से अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोगों को हो रही दिक्कत
◾अतिरिक्त किराया भुगतान करना बना मजबूरी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
लकड़ी टाल को उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर स्थित शमशान घाट के समीप स्थापित किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। व्यापारियों के बाद अब टैक्सी यूनियन खैरना ने भी मांग को जायज ठहराते हुए घाट के समीप ही लकड़ी टाल स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। कहा की टाल दूर होने से शवदाह को पहुंचने वाले लोगों को अतिरिक्त भुगतान कर लकड़ी घाट तक पहुंचानी पड़ती है जिसमें तमाम दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।
खैरना के समीप उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के संगम पर स्थित श्मशान घाट में आसपास के तमाम गांवों के लोग शवदाह को पहुंचते हैं। बेतालघाट ब्लॉक ही नहीं बल्कि ताडी़खेत व रामगढ़ ब्लॉक के लोग भी घाट पर अन्त्येष्टि को पहुंचते हैं पर श्मशान घाट से लकड़ी टाल काफी दूर है जिससे लोगों को किराए पर वाहन ले लकड़ी घाट तक पहुंचाने पड़ती है जिसमें अतिरिक्त किराए का भुगतान करने के साथ ही तमाम परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। पूर्व में स्थानीय व्यापारियों के मुद्दा उठाए जाने के बाद अब टैक्सी यूनियन खैरना ने भी व्यापारियों के सुर से सुर मिलाते हुए घाट के समीप ही टाल स्थापित करने की मांग दोहराई है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रताप सिंह गौणी के अनुसार यदि घाट के समीप लकड़ी टाल स्थापित होगा तो लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यूनियन से जुड़े अनिल नेगी, चंदन सिंह, मनोज आर्या, जोगा सिंह, कुंवर सिंह, अनिल सिंह आदि ने तत्काल घाट के समीप टाल स्थापित किए जाने की मांग उठाई है।
