◾ हादसे में कार चालक ने तोडा़ दम
◾ कार सवार दो लोग भी गंभीर घायल
◾ हाईवे पर निगरानी क्षेत्र में हुआ हादसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे में निगलाट के समीप कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। 19-कुमाऊँ रेजिमेंट के जवानों ने घायलो को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।
शुक्रवार सुबह लीती कपकोट, बागेश्वर निवासी हयात सिंह (54) पुत्र कुँवर सिंह व खीम सिंह, खुशहाल सिंह स्विफ्ट कार संख्या यूके 18 जे 7512 से बरेली से बागेश्वर की ओर रवाना हुए । करीब 9:30 बजे निगलाट के समीप कार असंतुलित होकर पचार मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त हल्द्वानी से रानीखेत की ओर 19 कुमाऊँ रेजिमेंट के जवान ट्रक से जा रहे थे। तत्परता दिखाते हुए सूबेदार बचे सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान पंकज निगलटीया ने पुलिस को सूचित किया। एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भवाली पहुँचाया। अस्पताल में चिकत्सकों ने चालक हयात को मृत घोषित कर दिया। कार सवार घायलों ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे वह बागेश्वर से बरेली राममूर्ति में एक मरीज भर्ती करने गए थे। जहां से शुक्रवार की सुबह वह वापस लौटे। और निगलाट के समीप कार खाई में जा गिरी। जिससे हयात गाड़ी से बाहर छटक गया। उन्होंने बताया हयात भी पूर्व सैनिक थे।
