◾बाबा नीम करौली के दर पर टेका मत्था
◾हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
◾कृर्षि व कृषक कल्याण मंत्री का कैंची धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
◾मोना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने सौंपी जैविक सब्जियों की टोकरी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। बाद में मंत्री अल्मोड़ा को रवाना हो गए।
कृर्षि व कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मंगलवार को कैंची धाम पहुंचे। विधायक सरिता आर्या की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। चाय विकास बोर्ड के कमलेश उप्रेती ने मंत्री को घोड़ाखाल चाय फैक्ट्री निर्मित विभिन्न उत्पाद सौंपे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंची धाम में किए जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने भी कैबिनेट मंत्री को तमाम समस्याएं गिनाई। मंत्री ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। मंदिर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने हनुमान चालीसा का पाठ कर ध्यान लगाया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। काफि समय मंदिर में रुकने के बाद कृर्षि व कृषक कल्याण मंत्री अल्मोड़ा को रवाना हो गए। इस दौरान बीडीओ बेतालघाट महेश चंद्र गंगवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, बालम सिंह मेहरा, दीवान सिंह, गिरीश तिवारी, नीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर मोना क्षेत्र में भाजपा नेता राकेश कपिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री को जैविक सब्जियों की टोकरी सौंपी। ल्वेशाल – गहना क्षेत्र कोल्ड स्टोर, रामगढ़ ब्लॉक में कृर्षि मंडी, प्यूडा़ तथा सिरमोली क्षेत्र में बीज भंडार, उद्यान केंद्र, विक्रय केन्द्र तथा मोटा अनाज उत्पादक गांवों में तार बाड़ की विशेष योजना बनाने की मांग की।
