🔳 महिलाओं ने देवी मंदिर में भजन कीर्तनों से बांधा समां
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना
🔳 शाम को आरती के बाद किया गया प्रसाद वितरण
🔳 शांति माता, नवदुर्गा व सालडी देवी मंदिर में भी माता भक्तों की जुटी भीड़
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]

नवरात्र पर गांवों में भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पंचमी पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे सटे रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव स्थित देवी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तनों से समां बांधा। बाद में आरती के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
सोमवार को जौरासी गांव स्थित देवी मंदिर में गांव की महिलाओं ने विधी विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। देवी मां के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। भजन कीर्तनों ने समां बांधा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गरमपानी स्थित शांति देवी मंदिर, रामगाढ़ स्थित नवदुर्गा व सालडी देवी मंदिर में भी सुबह से ही माता भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूजा अर्चना की। इस दौरान गीता मेहरा, हेमा मेहरा, शोभा देवी, ललिता देवी, नंदी मेहरा, कविता, कमला, दुर्गा मेहरा, चंपा देवी, अंजू, रेखा मेहरा आदि मौजूद रहे।