🔳 बेतालघाट महाविद्यालय का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरु
🔳 एनएसएस स्वयंसेवियों को दी गई कई अहम जानकारियां
🔳स्वयंसेवियों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति
🔳 कार्यक्रम प्रभारी ने साझा की शिविर की रुपरेखा
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर रोपा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शुरु हो गया। शिविर में एनएसएस के स्वयं सेवियों को कई अहम जानकारियां दी गई। स्वयंसेवियों से राष्ट्र निर्माण के साथ ही समाज सेवा का आह्वान भी किया गया।
सोमवार को रोपा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता डा. दीप रिखाडी, विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रोपा दीपक रिखाडी व प्रभारी प्राचार्य डा. जयति दीक्षित ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बौद्धिक सत्र में अधिवक्ता डा. दीप रेखाड़ी ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व बताते अपने सफल जीवन का श्रेय राष्ट्रीय सेवा योजना को दिया। कहा कि सेवा का भाव बोलकर नहीं बल्कि इसकी प्रेरणा व्यक्ति को भीतर से मिलती है। ग्राम प्रधान रोपा दीपक रिखाडी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।प्रभारी प्राचार्य डा.जयति दीक्षित ने शिविर की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी साझा की। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी ममता पांडे, डा. दीपक, डा. ईप्सिता सिंह, डा. तरुण कुमार आर्या, डा. निर्मला, दिनेश जोशी, सपना आर्या, मुकेश रावत, अनिल, प्रेमा, ललित आदि मौजूद रहे।