🔳 बाल बाल बची महिलाएं, गांव की ओर दौड़कर बचाई जान
🔳 महिलाओं की चीख-पुकार सुन इकठ्ठा हुए ग्रामीण
🔳 एकाएक हुए हमले से दहशत में आए गांव के लोग
🔳 पिंजरा लगाने जाने की उठाई पुरजोर मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे जंगल में घास लेने पहुंची चापड गांव की महिलाओं पर गुलदार ने एकाएक हमला कर दिया। गनीमत रही की महिलाए बाल बाल बच गई। महिलाओं ने आबादी की ओर दौड़ जान बचाई। ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार बामुश्किल भागा। वन पंचायत सरपंच व ग्रामीणों ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग वन विभाग से की है।
बुधवार को समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के चापड गांव निवासी रेनू जोशी, निकिता राणा, रेनू राणा व किरन जोशी समीप के जंगल में मवेशियों के लिए घास लेने रवाना हुई। महिलाएं घास एकत्र कर ही रही थी की एकाएक झाड़ियों के बीच से निकले गुलदार ने महिलाओं पर हमला कर दिया। गनीमत रही की महिलाएं बाल बाल बच गई। एकाएक हुए हमले से दहशत में आई महिलाओं ने गांव की ओर दौड़ लगा दी। महिलाओं की चीख-पुकार सुन ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। ग्रामीणों ने झुंड में जंगल में पहुंचकर महिलाओं के मोबाइल व दरांती एकत्र की। हो हल्ला होने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। सरपंच दीपक जोशी ने बताया की गुलदार की दहशत लगातार बढ़ती ही जा रही। कई मवेशियों के शिकार के बाद अब गुलदार ग्रामीणों पर हमलावर होने लगा है। ऐसे में कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है। राजेंद्र सिंह, हरीश नेगी, गणेश जोशी, नवीन जोशी, नैन सिंह बिष्ट, खीम सिंह, कविता जोशी, आंचल जोशी, पार्वती, गंगा देवी, नमिता, कमला, हरीश राणा, दिलिप सिंह आदि ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग उठाई है ताकि खतरे को टाला जा सका।

error: Content is protected !!