◾विधि विधान से हुई माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
◾गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में निकाली कलश यात्रा
◾देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनो का दौर
◾ रविवार को भंडारे के साथ होगा पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तिवारीगांव स्थित देवी मंदिर में विधि विधान से देवी माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। माता के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
शनिवार को तिवारीगांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। देवी मंदिर में देवी मां की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। धर्माचार्यो ने यजमानों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में माता के जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। रविवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा। इस दौरान नीरज करगेती, प्रेम करगेती, महेश गरगेती, जशवंत जलाल, जीवन वर्मा, मनोज हाल्सी, भूपेंद्र बोहरा, राकेश करगेती, पंकज सिंह बिष्ट, संजय बंगारी, भानु प्रताप, दीपक जोशी, रोहित, करन, कमलेश आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!