◾ स्वरोजगार की दिशा बढ़ाया कदम
◾ बीडीओ बेतालघाट ने किया विधिवत शुभारंभ
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के मकसद से स्वयं सहायता समूह की मदद से रातीघाट क्षेत्र में अनमोल एसएचजी ने प्रतिष्ठान स्थापित किया है। खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र गंगवार ने प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। बीडीओ ने स्वरोजगार की दिशा में शुरु किए गए प्रतिष्ठान पर स्वयं सहायता समूह की सराहना की है।
रातीघाट क्षेत्र में अनमोल स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष नीमा ने बैंक से ऋण लेकर कास्मेटिक सामग्री व ब्यूटी पार्लर स्थापित किया है। बीडीओ बेतालघाट महेश चंद्र गंगवार ने प्रतिष्ठान का शुभारंभ कर समूह सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन प्रबंधक कमलेश जलाल, विजय चंद्र, उमेश बिष्ट, विपिन जोशी, रिंकी, अनिता, प्रभा बिष्ट, नीमा देवी, पुष्पा देवी, हेमा देवी, भावना नेगी, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, पूनम रावत आदि मौजूद रहे।




