🔳 राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में हुआ प्रशिक्षण
🔳 मास्टर ट्रेनरों ने दी कई अहम जानकारियां
🔳 उपशिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण का लाभ उठाने का किया आह्वान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को कई अहम जानकारियां दी गई। शिक्षकों से प्रशिक्षण से मिली जानकारी को विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में प्रयोग का आह्वान किया गया।
मंगलवार को विद्यालय सभागार में आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक कार्यक्रम के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप-शिक्षा अधिकारी बेतालघाट राशी बुधलाकोटी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपशिक्षा अधिकारी ने बाल वाटिका व परख योजना से संबंधित जानकारी साझा कर लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण से उपलब्ध जानकारी से विद्यार्थियों को लाभ दिलाने तथा शिक्षित होने की क्षमता विकसित करने को गंभीरता से कार्य करने को कहा। मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षा में सुधार को कई अहम जानकारियां साझा की। प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों के तीस शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान नोडल अधिकारी राजीव कुमार सिंह, सह नोडल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल, चंद्र किरण सती, सुमीता साह, शिखा गोस्वामी, नीतू, सुमन पंत, मीना बिष्ट, ज्योति पंत, भूमिका पंत, बसंती देवी, तारा नेगी, नवीन जलाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।




