🔳 जंगली जानवरों ने खेतों में रौंद डाली पैदावार
🔳 हाड़तोड़ मेहनत के बर्बाद होने से किसान मायूस
🔳 खेती बचाने को ठोस उपाय न होने से किसानों ने जताई नाराजगी
🔳 क्षेत्रवासियो ने मुआवजा दिए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे तमाम गांवों में जंगली जानवरों का आंतक सिर चढ़कर बोल रहा है। जंगली जानवरों ने गांवों में गढेरी, मूली, प्याज व हरी सब्जियों की उपज को बर्बाद कर डाला है। पैदावार चौपट होने से किसान भी मायूस हो गए हैं। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है साथ ही जंगली जानवरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
जंगली जानवरों व बंदरों के आंतक से गांवों में खेती चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। लगातार नुकसान होने से किसानों का खेतीबाड़ी से मोहभंग होता जा रहा है। खेती को नुकसान होने से खेत बंजर होने लगे हैं। हाईवे से सटे सब्जी उत्पादक सुनियाकोट समेत तमाम गांवों गडेरी की उपज को जंगली सूअरों ने पूर्णतः बर्बाद कर डाला है। मूली, प्याज, अदरक व लाई, पालक तथा मैथी की पैदावार को भी रौंद डाला है। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार के अनुसार प्रत्येक किसान की लगभग दो दो कुंतल गडेरी की उपज को जंगली सूअरों ने तहस नहस कर डाला है। आरोप लगाया की लगातार नुकसान होने से गांवों में खेती चौपट होती जा रही है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। फसल चौपट होने से किसानों की आर्थिकी भी बिगड़ते जा रही है। स्थानीय नंदन सिंह, नारायण सिंह, हीरा सिंह, देव सिंह, राजेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, कैलाश सिंह, बचे सिंह जलाल, नारायण सिंह, देव सिंह, पूरन सिंह, चंदन सिंह आदि ने नुकसान का मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!