🔳 पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक कर बनाई रणनीति
🔳 पहली नवरात्र से होगा रामलीला मंचन का श्रीगणेश
🔳 शिव मंदिर परिसर में कलाकार सिखगे अभिनय के गुर
🔳 क्षेत्रवासियों से भी मंचन की तैयारियों में जुटने का आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट की ऐतिहासिक रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर कमेटी सदस्यों ने बैठक कर कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। सर्वसम्मति से तय हुआ की मंचन को भव्य बनाया जाएगा। कलाकारों को अभिनय में दक्ष करने के लिए तालीम का भी श्रीगणेश कर दिया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से भी मंचन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया।
रामलीला कमेटी अध्यक्ष विपिन चंद्र रैखाडी ने बैठक का शुभारंभ कर निचले वर्ष के आय व्यय का ब्योरा पेश किया। शिव मंदिर परिसर में तालिम को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। तय हुआ की इस वर्ष भी मंचन को भव्य बनाया जाएगा। महासचिव तारा भंडारी ने रामलीला मंचन में कलाकारों के चयन, मंच निर्माण व सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विचार रखे। कहा की क्षेत्र की ऐतिहासिक रामलीला में आसपास के गांवों से सैकड़ों दर्शक पहुंचते हैं ऐसे में शुरुवात से ही व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाएगी। सर्वसम्मति से तय किया गया की प्रथम नवरात्र से रामलीला मंचन का श्रीगणेश किया जाएगा। कलाकारों से भी तालिम में रोजाना प्रतिभाग कर उत्कृष्ट मंचन का आह्वान किया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी, उपसचिव शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृपाल सिंह भंडारी, दीप रिखाडी, भानु जोशी, संजय बोहरा, रवि पढलानी, दीपक जलाल, प्रताप बोहरा, संजय गोस्वामी, मोहित पंत, राजेंद्र पांडे, बालम बोहरा, हेम जोशी, जीवन खंडूरी आदि मौजूद रहे।




