🔳 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में किया है शानदार प्रदर्शन
🔳 उत्तराखंड मानव सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 नगद धनराशि के साथ ही सौंपा गया प्रशस्ति पत्र
🔳 भविष्य में भी हर संभव मदद का दिलाया गया भरोसा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
राजकीय इंटर कॉलेज की होनहार प्रियांशी तथा नेहा बधानी को हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया। दोनों ही मेधावियों को नगद धनराशि के साथ ही प्रतिक चिन्ह सौंपा गया। प्रियांशी ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में जगह बनाई जबकि नेहा ने ब्लाक स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड मानव सेवा समिति व आईएसएसए फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हल्द्वानी में हुए कार्यक्रम में टापर्स अवार्ड व वित्तीय सहायता स्किम के तहत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरियता सूची में जगह बनाने वाली जीआइसी खैरना की छात्रा प्रियांशी को नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा की विषय परिस्थितियों में भी प्रियांशी ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। मेधावी को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली जीआइसी खैरना की ही नेहा बधानी को भी सम्मानित किया गया। उत्तराखंड मानव सेवा समिति अध्यक्ष वीएन शर्मा ने कहा की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले गुनियालेख, चोरगलिया, हल्द्वानी, कालाढूंगी, भीडापानी, रामनगर, कोटाबाग, पोखरी आदि क्षेत्रों के होनहार विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना है। ताकी भविष्य में भी वे बेहतर परिणाम दे सके।




