🔳 बेतालघाट में हुआ देवभूमि व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह
🔳 व्यापारियों व संगठन के हित में कार्य करने का लिया गया संकल्प
🔳 प्रदेश अध्यक्ष ने किया मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान
🔳 प्रमोद को सौपी गई संगठन की युवा ईकाई की कमान
🔳 तीन सौ जरुरतमंदों को बांटी गई स्वेटर
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट स्थित शिव मंदिर परिसर में देवभूमि व्यापार मंडल के शपथग्रहण समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सर्वसम्मति से संगठन व व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की युवा इकाई का गठन कर प्रमोद कुमार को अध्यक्ष कीजिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान जरुरतमंदों को स्वेटर वितरित किए गए।
शनिवार को शिवमन्दिर परिसर में हुए कार्यक्रम में देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने बेतालघाट ईकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष तारा भंडारी व उनकी टीम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी व पूर्व अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने व्यापारियों के हितों की रक्षा व क्षेत्र की समस्यायों के संघर्ष की अपील की। नवनियुक्त अध्यक्ष तारा भंडारी ने कहा की संगठन की मजबूती को मिलजुल कर कार्य किया जाएगा। व्यापारियों को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने तीन सौ जरुरतमंदों को स्वेटर वितरित की। पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राजकुमार केसरवानी, शेखर फुलारा, हरीश पांडे, कुलवंत सिंह जलाल, शीलू कुमार, ईश्वर खंडूरी, महेश फुलारा, संजय बोहरा, गिरीश पंत, चंद्रशेखर पांडे, नवीन पांडे, पप्पू जैडा, महेंद्र सिंह, मोहित पंत समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
