🔳 सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
🔳 समीपवर्ती गांव से पति व बच्चों के साथ हल्द्वानी को हुई थी रवाना
🔳 बाजार पहुंचते ही आत्मघाती कदम बना रहस्य
🔳 बाजार में सल्फास की खुली बिक्री पर भी उठे सवाल
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में महिला के सल्फास खा लेने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पति उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। बाजार क्षेत्र में महिला को आसानी से सल्फास उपलब्ध होने पर तमाम गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
गुरुवार को बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव निवासी पंकज अपनी पत्नी सुनीता व दो बच्चों के लेकर अपने वाहन से हल्द्वानी को ओर रवाना हुआ। खैरना बाजार क्षेत्र में वाहन में सवार कुछ लोग आवश्यकीय कार्य के लिए वाहन से उतरे तभी पंकज की पत्नी सुनीता भी वाहन से उतरकर बाजार से सल्फास खरीद लाई और सल्फास की गोलियां गटक ली। सुनीता के दूरभाष पर अपने स्वजनों को सल्फास की गोलियां खा लेने की सूचना देने की बात सुनकर पति पंकज सख्ते में आ गया तथा बगैर समय गवांए पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचा। महिला के जहरीले पदार्थ के सेवन की सूचना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सीएचसी में महिला का प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। महिला ने सल्फास का सेवन क्यों किया यह अभी रहस्य बना हुआ है। सीएचसी के चिकित्सक डा. मनोज कांडपाल के अनुसार महिला के पास सल्फास की शीशी भी मिली है जिसमें गोलियां खाई है। इधर महिला को खैरना बाजार में आसानी से सल्फास उपलब्ध होने पर चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया है। क्षेत्रवासियों ने ज़हरीले पदार्थ की खुली बिक्री करने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!