🔳 कैबिनेट मंत्री के आश्वासन पर थी भुगतान की उम्मीद
🔳 भुगतान न होने से दीपावली हो गई सूनी
🔳 सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने जताई नाराजगी
🔳 उपेक्षा का लगाया आरोप, आंदोलन की दे डाली चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
दीपावली पर बकाया लाभांश व भाड़े के भुगतान का उम्मीद लगाए बैठे सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की उम्मीद धरी की धरी रह गई। बेतालघाट ब्लॉक के करीब 60 कोटेदारों को भुगतना न होने से दीपावली सूखी रह गई। कैबिनेट मंत्री के दावे के बावजूद भुगतान न होने पर कोटेदारों ने गहरी नाराजगी जताई है।
विषय परिस्थितियों में भी लोगों को राशन उपलब्ध कराने वाले कोटेदार उपेक्षा से आहत हैं। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दीपावली पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं को पिछले कई महिनों से लंबित लाभांश व भाड़े के भुगतान का भरोसा भी दिलाया पर दीपावली पर भी कोटेदारों को भुगतना नहीं हो सका। अकेले बेतालघाट ब्लॉक के करीब 60 कोटेदार दीपावली की शाम तक भुगतान की उम्मीद लगाए बैठे पर मायूसी ही हाथ लगी। भुगतान न होने से कोटेदारों की दीपावली भी सूनी ही रही।सस्ता गल्ला विक्रेता संघ गरमपानी के अध्यक्ष पंकज दानी ने भुगतान न होने पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की भुगतान का झूठा भरोसा दिलाकर कोटेदारों को ठगा गया है। आपदा काल व अन्य विपरीत परिस्थितियों में भी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लोगों को राशन वितरित किया बावजूद दीपावली जैसे महापर्व पर लाभांश व भाड़े का भुगतान न कर कोटेदारों की उपेक्षा कर दी गई। संगठन अध्यक्ष ने जल्द भुगतान न होने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं को साथ लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।




