🔳जीआइसी शेर में लगा बालिका गाइडेंस काउंसलिंग शिविर
🔳मुख्यमंत्री पुरुस्कार प्राप्त पैरा एथलीट ने दिए टिप्स
🔳विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
राजकीय इंटर कॉलेज शेर में बालिका कैरियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ। पैरा एथलीट व उच्च न्यायालय नैनीताल की अधिकता प्रीति गोस्वामी ने विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित टिप्स दिए। कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।
विद्यालय सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट व मुख्य अतिथि पैरा एथलीट व उच्च न्यायालय नैनीताल में अधिवक्ता प्रीति गोस्वामी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित पैरा एथलीट प्रीति गोस्वामी ने विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। जीवन में संघर्ष करके किस प्रकार अपने लक्ष्य की प्राप्ति की जाती है उसे स्वयं अपना उदाहरण देकर समझाया। छात्र-छात्राओं की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। विद्यालय स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बालम सिंह करायत, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष कैलाश छिम्वाल ने मुख्य अतिथि को प्रीति को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान ललित कुमार, रोशनी चौहान, भुवन चंद्र तिवारी, मनोज कुमार जोशी, रितु, दीपा बुधोड़ी, वीरेंद्र कुमार, चंद्रशेखर बुधोड़ी, नरेश त्रिपाठी, रीता त्रिपाठी, शंकर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।




