🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में निर्विरोध चुने गए छात्रसंघ पदाधिकारी
🔳 छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि व सांस्कृतिक सचिव पद रिक्त
🔳 किसी भी छात्र ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
🔳 अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि को दिलाई गई शपथ
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में परिणामों की घोषणा के बाद छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महाविद्यालय व छात्र हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। महाविद्यालय में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं।
शनिवार को महाविद्यालय सभागार में छात्र संघ प्रभारी डा. तरुण कुमार आर्या ने छात्र संघ पदाधिकारियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष सुमन, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष हिमानी बिष्ट तथा आरती ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद की शपथ ली। प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित कर कहा की उम्मीद है की छात्र संघ पदाधिकारी महाविद्यालय में शिक्षा का माहौल, अनुशासन व शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करने में सहयोग करेंगे। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी छात्र व महाविद्यालय हित में बढ़-चढ़कर भागीदारी का भरोसा दिलाया। छात्र उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि व सांस्कृतिक सचिव पद पर एक भी छात्र के नामांकन न कराने से पद खाली रहे। इस दौरान डा. जयति दिक्षित, डा. इप्सिता सिंह, डा. दीपक, डा. निर्मला आदि मौजूद रहे।




