🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई प्रतियोगिताएं
🔳 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳 विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार से किया गया सम्मानित
🔳 बैगलैश डे पर हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में बैगलैस डे पर विभिन्न नुक्कड़ नाटक और क्विज़ प्रतियोगिता हुई। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कई ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध कराई।
शनिवार को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी व प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वच्छता विषय पर हुए नुक्कड़ नाटक में गांधी सदन विजेता बना जबकि पटेल सदन उपविजेता रहा। क्विज प्रतियोगिता में सुभाष सदन पहले व गांधी सदन दूसरे स्थान पर रहा। हास्य कवि व शिक्षक राजकुमार भंडारी ने काव्य पाठ के जरिए बदलते दौर पर कटाक्ष किया। पायल फुलारा व अन्य प्रतिभागियों ने पहाड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सत्यदेव, राजपाल सिंह, शिखा गोस्वामी, संजय शर्मा, एबी सिंह, मोहन लाल, डा अरविंद मिश्रा, अल्ताफ शाह, केडी सिंह, डा. संजय सिंह, स्विटी तिवारी आदि मौजूद रहे।




