🔳आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳भजन मंडली ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर किया मजबूर
🔳मां भगवती के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी नदी के तट पर स्थित दुर्गापुरी मंदिर में हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीमद् देवी भागवत कथा का पारायण हो गया। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी है। भजन मंडली शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
दुर्गापुरी मंदिर में रोजाना की तरह धर्माचार्यों ने यजमान पान सिंह जलाल, चंपा जलाल, भगत रावत, बीना रावत से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य खजान चंद्र पंत ने कथा पाठ किया। कहा की सच्चे मन से ईश्वर की आराधना से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। जिस क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा का पाठ होता है वहां हमेशा सुख शांति बनी रहती है साथ ही आपदाओं से भी मुक्ति मिलती है। बाद में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद विशाल भंडारा लगा। भंडारे में आसपास के अमेल, सेठी, चापड़, हल्सों, कौरड़, तिवाड़ी गांव, आमबाड़ी़, रतौडा, नैनीचैक, रोपा, घोड़ियां हल्सों समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। भजन मंडली ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय बन गया। आयोजन समिति के प्रताप सिंह बोहरा, पुष्कर जलाल, तारा भंडारी, लीलाधर पंत, जगत पांडे, संजय, हेम आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!