🔳 काकड़ीघाट से निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
🔳 गांवों की महिलाएं पारंपरिक में निकालेंगी कलश यात्रा
🔳 धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों हुई शुरु, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳18 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा विशाल भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मां स्याही देवी मंदिर (शीतलाखेत) में श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ की तैयारियां शुरु हो गई है। 9 अप्रैल से मंदिर परिसर में विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश होगा। काकड़ीघाट से शोभायात्रा के बाद भव्य कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।18 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के साथ विशाल भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा।
मां स्याही देवी मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को आयोजन समिति ने सदस्यों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। चैत्र नवरात्र को विधी विधान से मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का श्रीगणेश होगा।शोभायात्रा काकडी़घाट से ओखिंना, गड़स्यारी, सूरी, मटिला ,खरकिया होते हुए बेड़गांव से सिद्धपुर, कुमान, पतलिया , सैंज, बलम, ढटवाल गांव, रैगल, सरन, डोबा, जूड कफून, रौन डाल, नौगांव, चाड़, धारी, खुंट धामस, भाखड़, नौला, सल्ला रौतेला होते हुए कठपुड़ीया से कफलकोट, देवलीखान, डोबरा, चंपा होते हुए पुराने पैदल मार्ग से माता रानी के जयकारों के साथ स्याही देवी मंदिर पहुंचेगी। मंदिर के समीप बने नौले से कलश में जल लेकर शोभा यात्रा के साथ कलश यात्रा भी शुरु की जाएगी। रोजाना एक से चार बजे तक कथा पाठ होगा। कथा व्यास साहित्याचार्य विमल गुर्रानी होंगे। आयोजन समिति के मुकेश रौतेला, पान सिंह बिष्ट कैलाश नाथ गोस्वामी, पंकज नाथ गोस्वामी, संजय सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बोनाल, नीरज गोस्वामी आदि ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।