🔳 लहुलुहान हालत में उपचार के लिए पहुंचाया स्वास्थ्य कैंप
🔳 गोंडा से साथियों संग पहुंचा था कैंची धाम
🔳 छह साथियों संग साईं मंदिर के समीप नहाने उतरा
🔳 वन विभाग की विशेष टीम ने अभियान चलाया नदियों से हटाए कई श्रद्धालु
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचा श्रद्धालु शिप्रा नदी में नहाने के दौरान गिरकर चोटील हो गया। आनन फानन में साथी उसे लेकर कंट्रोल रुम बने बने स्वास्थ्य कैंप में लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हरकत में आए वन विभाग की टीम ने नदी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर लोगों को नदी से बाहर करवाया।
शनिवार को गोण्डा, उत्तर प्रदेश निवासी अर्थव शुक्ला अपने छह साथियों के साथ कैंची क्षेत्र में पहुंचा। सभी युवक साई मंदिर के समीप शिप्रा नदी में नहाने उतर गए। जिलाधिकारी वंदना सिंह के नदी में आवाजाही प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद कई अन्य स्थानों पर भी श्रद्धालु खतरे के बीच नदी में नहाने उतरे। साईं मंदिर के समीप नदी में उतरे अथर्व पैर फिसलने से असंतुलित होकर एकाएक नदी में जा गिरा। साथियों ने बामुश्किल उसे बाहर निकाला। माथे में चोट लगने से अथर्व को कंट्रोल रुम स्थित स्वास्थ्य कैंप में लाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल का उपचार किया। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। वन क्षेत्राधिकारी मनोज जोशी ने दस सदस्यीय विशेष टीम के साथ शिप्रा नदी में विशेष अभियान चलाकर नदी में नहाने उतरे लोगों को बाहर करवाया। कड़ी हिदायत भी दी की मनाही के बावजूद यदि नदी क्षेत्र में नहाते मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

error: Content is protected !!