= दस करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा सत्तर मीटर पुल
= मई तक जोडा़ जा सकेगा पुल, जुलाई में दौडे़गें वाहन
= खैरना के समीप कोसी नदी पर निर्माणाधीन है पुल

(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा/भीम बिष्ट की रिपोर्ट)))

ऐतिहासिक रानीखेत पुल के विकल्प के तौर पर बन रहे सत्तर मीटर स्पान के नए पुल का कार्य तेज हो गया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है की पंद्रह मई तक पुल जोड़ने का कार्य पूरा किए जाने के बाद जुलाई तक पुल यातायात के लिए खोल दिया जाऐगा। नए पुल के अस्तित्व में आने के बाद पुराने पुल पर मंडरा रहा खतरा टल सकेगा।
दरअसल खैरना क्षेत्र में अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर कोसी नदी पर कोसी नदी पर नया पुल निर्माणाधीन है। समीप ही ब्रितानी दौर के बने सेतू को सौ वर्ष से भी अधिक का समय बीत चुका है। बावजूद पुल पर यातायात सुचारू है। ऐसे में पुल की मियाद देख एनएच विभाग ने पुराने पुल के समीप ही नए पुल का खाका तैयार किया। स्वीकृति मिलने के बाद लगभग दस करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद पुल पर कार्य शुरू किया गया। हालांकि आपदा ने पुल की बुनियाद को नुकसान पहुंचाया पर समय रहते पुल का कार्य कर लिया गया। अब पुल पर कार्य और तेज कर दिया गया है। करीब 70 मीटर स्पान की लंबाई के पुल में लोहे के गार्डर लगाने का कार्य किया जा रहा है बकायदा आधे से ज्यादा हिस्सा तैयार भी कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों की देखरेख में निर्माणाधीन पुल को जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएच विभाग के अपर सहायक अभियंता केएस बोहरा के अनुसार 15 मई तक पुल को जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अपर सहायक अभियंता के अनुसार जुलाई में यातायात भी शुरू होगा। कार्यदाई संस्था को गुणवत्ता के साथ ही समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए है।