◾विभिन्न बिमारियों की होगी जांच, दवाईयां भी होंगी वितरित
◾जरुरतमंदों के आयुष्मान व आभा कार्ड भी होंगे तैयार
◾ योजना के श्रीगणेश पर स्वास्थ्य केंद्रों में हुए विभिन्न कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना का श्रीगणेश होने पर बेतालघाट ब्लॉक के तमाम स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों को योजना से जुड़ी अहम जानकारियां उपलब्ध कराई गई। योजना के तहत लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया।
केंद्र सरकार की आयुष्मान भव योजना का श्रीगणेश होने पर सीएचसी गरमपानी, स्वास्थ्य केंद्र लोहाली तथा रातीघाट में हुए कार्यक्रम के तहत लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने कहा की योजना के तहत विशेष शिविर लगाकर जरुरतमंदों के आयुष्मान व आभा कार्ड बनाए जाएंगे जबकि शिविर में बीपी, शुगर, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, टीबी आदि बिमारियों की जांच की जाएगी। बिमारियों से बचाव को विशेष जानकारी के साथ ही दवाइयां वितरित की जाएगी। बताया की महीने भर चलने वाले कार्यक्रम के तहत गांवो में लगने वाले विशेष शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य उपकेंद्र लोहाली में सीएचओ प्रीती पांडे जबकि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रातीघाट में स्वास्थ्य कार्यकर्ता मनीषा तिवारी ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी। सीएचसी बेतालघाट, थापली, नौघर, बिनकोट स्वास्थ्य केंद्र में भी कार्यक्रम हुए। इस दौरान जिंप सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान विमला रौतेला, त्रिभुवन पाठक, धाम सिंह, प्रताप सिंह गौणी, तनुजा नेगी, चंद्रा आर्या, हेमा, उमा, भगवती, मंजू, रोशनी, नीमा भट्ट, आरती आर्या, पिंकी बर्गली, गंगा भंडारी, अनिता नेगी, संतोष नेगी, तनुजा भट्ट आदि मौजूद रहे।
