◾ देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह
◾इन्फोर्मेशन एंव कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर हुई प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
◾ जूनियर वर्ग में आठ ब्लॉको के प्रतिभागियों के बीच हुई प्रतियोगिता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
इन्फोर्मेशन एंव कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर हुई ब्लॉक स्तरीय टेक्नोमेला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीआइसी ज्योलिकोट के छात्र दीपक ने शानदार प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बना ली है। दीपक अब देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मेधावी की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने खुशी जताई है।
जिला शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल में इनफॉरमेशन एंव कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विषय पर हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद के बेतालघाट, रामगढ़, भीमताल, हल्द्वानी, धारी, ओखलकांडा, रामनगर, कोटाबाग ब्लॉक के मेधावियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में जीआइसी ज्योलिकोट के छात्र दीपक पांडे ने शानदार प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर आठ विद्यार्थियों के बीच पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र के मार्गदर्शक शिक्षक अभिषेक स्वर्णकार के अनुसार दीपक अब देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। दीपक की सफलता पर प्रधानाचार्य कुंदन सिंह व प्रतियोगिता संयोजक राजेश नागरकोटी समेत अभिभावकों ने खुशी जता छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
