🔳 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳 कानूनी नियमों के साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
🔳 शिविर से मिली जानकारी अधिक से अधिक लोगों से साझा करने का आह्वान
🔳 सरकारी व विभागीय योजनाओं की भी दी गई जानकारी
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
Taजिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में लगे विशेष शिविर में बालिकाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साइबर अपराध व डिजीटल अरेस्ट के बारे में जागरुक किया गया। साइबर अरसे बचने के तौर तरीके बताए गए। कहां की इनसे बचने को जागरुकता ही बड़ा हथियार है।
ब्लॉक मुख्यालय स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लगे विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य भारती आर्या ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से शिविर से मिली जानकारियों को अभिभावकों व गांव में इस पड़ोस के लोगों से साझा करने का आह्वान किया। कहा की जागरुकता से ही साइबर अपराध से बचाव जा सकता है। पीएलवी सुनील सिंह हाल्सी ने साइबर अपराध, डिजीटल अरेस्ट के जाल से बचने के तौर तरीके बताए। विभिन्न कानूनी नियमों के साथ ही पुलिस हेल्पलाइन, महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समेत कई योजनाओं के बारे में बताया। छात्राओं से कड़ी मेहनत के दम पर लक्ष्य प्राप्त करने की अपील की। पीएलसी सुनील ने केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान पूजा नेगी,भारती भट्ट, मानाक्षी जोशी, शालू यादव, कविता आदि मौजूद रहे।




