🔳 प्रेमा को दुना गांव वन पंचायत समिति सरपंच की जिम्मेदारी
🔳 समितियों की मजबूती को मिलजुल कर कार्य करने का लिया संकल्प
🔳 धरा को हराभरा बनाने को पौधरोपण महाअभियान चलाने का निर्णय
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में वन पंचायत समितियों के गठन की कार्रवाई तेज हो गई है। सिरसा में सर्वसम्मति से वन पंचायत समिति सरपंच के जिम्मेदारी गुड्डी देवी के सौंपी गई जबकि दुमगांव में जानकी आर्या सरपंच चुनी गईं जबकि दुना गांव में प्रेमा देवी को कमान सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति की मजबूती को एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
रविवार को रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव स्थित पंचायत भवन में हुई बैठक में वन पंचायत समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से गुड्डी देवी को सरपंच की कमान गई जबकि आशा जीना, ऊषा जीना, लीला जीना, दीपिका देवी, त्रिलोक सिंह, भुवन चंद्र, कुबेर सिंह, आंनद को पंच की जिम्मेदारी सौंपी गई। दुमगांव में हुई बैठक में जानकी आर्या सरपंच चुनी गई। उमा देवी, कलावती आर्या, हेमा आर्या, मुन्नी देवी, मोहन राम, दीवान राम, हरीश चंद्र, नीरज कुमार को पंच चुना गया। दुना वन पंचायत समिति के लिए प्रेमा देवी को सर्वसम्मति से संरपच चुना गया। टीका राम, चंदन राम,मनी राम, विनोद कुमार, इंद्रा देवी, प्रेमा देवी, सरोज, नीलम आर्या, खष्टी देवी को पंच की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त सरपंचों व पंचों ने समिति की मजबूती को कार्य करने तथा वनों को आग से बचाने को मिलजुल कर कार्य करने की संकल्प लिया। तय हुआ की धरा को हराभरा बनाने व पर्यावरण संरक्षण को जंगलात क्षेत्र में पौधरोपण महाअभियान चलाया जाएगा।

error: Content is protected !!