🔳विधायक निधि छह वर्ष पूर्व कोरण गांव को बनी थी सड़क
🔳निर्माण के बाद पहली बारिश में ही ध्वस्त हो गया मार्ग
🔳सड़क सुख के इंतजार में पथराई ग्रामीणों की आंखें
🔳पैदल ही गांव से दूरी नापना बनी मजबूरी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के कोरण गांव के बाशिंदों का सड़क सुविधा से जुड़ने का सपना आज भी अधूरा है हालांकि गांव को जोड़ने के लिए विधायक निधि से बजट भी खर्च किया जा चुका है बावजूद गांव के बाशिंदे सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। विधायक निधि से बनी सड़क को छह वर्ष का समय बीतने के बावजूद आज तक एक भी वाहन गांव नहीं पहुंच सका है।

गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध कराने को सरकार खूब बजट खर्च कर रही है पर आज भी सैकडो गांव सड़क सुविधा का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ऐसे गांव भी है जहां सड़क निर्माण को बजट तो खर्च किया जा चुका है पर वर्षों बीतने के बावजूद सड़क की बदहाली से गांव के बाशिंदों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल सका। भुजान बेतालघाट मोटर मार्ग से कोरण गांव के लगभग पचास से अधिक परिवारों को सड़क सुविधा से जोड़ने को छह वर्ष पूर्व चार लाख रुपये से भी अधिक के बजट से रोड तैयार की गई पर रोड निर्माण के बाद हुई बारिश ने सड़क को भारी नुक्सान पहुंचा दिया। तब से आज तक आज भी सड़क बदहाल है। एक भी वाहन उक्त मार्ग पर आवाजाही नहीं कर सका है। विधायक निधि का बजट खर्च कर बनी सड़क की सुध न लिए जाने से स्थानीय लोग भी मायूस हैं। सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को आज तक सड़क सुविधा का सुख नहीं मिल सका है जिस कारण आज भी गांव के बाशिंदों को पैदल की दूरी नापना मजबूरी बन चुका है। बुजुर्ग व बीमारों को आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई है ताकि गांव के बाशिंदों को सुविधा का लाभ मिल सके।

error: Content is protected !!