🔳 विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर फहराया जीत का परचम
🔳 विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
🔳 खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय प्रबंधन ने की सराहना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
सरस्वती शिशु मंदिर खैरना के मेधावियों ने संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के नौनिहालों ने विभिन्न आयु वर्ग में प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर कई मेडल हासिल किए हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी व्यक्त की है।
नानकमत्ता में हुई संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर खैरना के खिलाड़ीयों का दबदबा रहा। बालिका 14 आयु वर्ग में हुई खो खो प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने सितारगंज, धारी, किशनपुर (गौलापार) तथा नानकमत्ता की टीम को एकतरफा अंकों से हराया जबकि बालक वर्ग में भी किशनपुर व सितारगंज की टीम को परास्त किया। 100 मीटर दौड़ बालिका में यामिनी विजेता बनी। बालक वर्ग में विद्यालय के हर्षित दूसरे स्थान पर रहे। गोला व चक्का फेंक में भी विद्यालय की वर्तिका व हर्षिता ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के साथ मौजूद सरस्वती शिशु मंदिर खैरना के शिक्षक डिकर कुमार, कविता अधिकारी, राधा त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों ने भी खुशी व्यक्त की है।




