🔳 लहुलुहान हालत में उपचार के लिए पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 कुछ दिन पहले बंदरों के हमले में पत्नी भी हो चुकी है चोटील
🔳 बाजार में गौवंशीय पशुओं व बंदरों के आंतक से दहशत में क्षेत्रवासी
🔳 लगातार घटनाएं सामने आने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
[[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी मुख्य बाजार क्षेत्र में सांड के हमले में स्थानीय व्यापारी गंभीर रुप से चोटीला हो गया। घटना से बाजार क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लहुलुहान हालत में व्यापारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। कुछ दिन पूर्व ही व्यापारी की पत्नी भी बंदरो के हमले से बचने के प्रयास में गिरकर गंभीर रुप से चोटील हुई है।
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बेसहारा गौवंशीय पशुओं व बंदरों का आंतक सिर चढ़कर बोल रहा है। गोवंशीय पशुओं की बढ़ती संख्या से स्थानीय लोग दहशत में हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। रविवार को स्थानीय व्यापारी उमेश त्रिपाठी ने एक सांड को रोटी देने का प्रयास किया पर सांड एकाएक उन पर हमलावर हो गया। व्यापारी पर सांड के हमला किए जाने से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने हो हल्ला कर बामुश्किल सांड को भगाया तथा व्यापारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। कुछ दिन पहले की व्यापारी की पत्नी कमला त्रिपाठी भी बंदरो से हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरकर गंभीर रुप से चोटीला हो चुकी है। हल्द्वानी की निजी अस्पताल में वह उपचाररत है। बीते वर्ष गोवंशीय पशु के हमलें में स्थानीय बुजुर्ग राजेंद्र प्रसाद तिवारी की मौत भी हो चुकी है। लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद गौवंशीय पशुओं को गौसदन न भेजें जाने से स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने गांवो से गौवंशीय पशुओं को बाजार में छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।




