🔳 चलेगा छापेमारी अभियान होगी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई
🔳 श्री कैंची धाम तहसील के एसडीएम ने अपनाया सख्त रुख
🔳 कोसी व शिप्रा में मछलियों का शिकार करने वालों पर भी कसेगा शिकंजा
🔳 नदी क्षेत्रों में जगह जगह धमाके से हो रहा मछलियों का शिकार
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
4कोसी व शिप्रा नदी में मछली के शिकार को धड़ल्ले से इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित गंधक पोटाश की बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। श्री कैंची धाम तहसील के एसडीएम तुषार सैनी ने प्रतिबंधित सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम के अनुसार छापेमारी अभियान शुरु किया जाएगा। प्रतिबंधित पदार्थ की बिक्री करने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जीवनदायिनी कोसी व पवित्र शिप्रा नदी में पाई जाने वाले संरक्षित प्रजाति की रोहू मछली अराजक तत्वों के निशाने पर है। आए दिन नदी क्षेत्र में प्रतिबंधित गंधक पोटाश के मिश्रण से धमाका कर मछलियों का शिकार किया जाता है। विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल से नदी क्षेत्र में बड़ी मछलियों के साथ ही छोटी छोटी मछलियां मारी जाती है। लगातार विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल से संरक्षित रोहू के अस्तित्व पर भी संकट गहरा गया है। नदी क्षेत्रों में लगातार विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल होने से अब प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन ने प्रतिबंधित गंधक पोटाश की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। छापेमारी अभियान चलाकर ऐसे लोगों को रडार पर लिया जाएगा। लगातार मामले के उठने के बाद अब श्री कैंची धाम तहसील के एसडीएम तुषार सैनी भी मामले को लेकर गंभीर हो गए हैं।एसडीएम के अनुसार जल्द छापेमारी अभियान चलाकर प्रतिबंधित सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साफ कहा की बिक्री करने वालों के साथ ही नदी क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
