🔳 लोहाली ग्राम पंचायत में चलाया गया स्वच्छता अभियान
🔳 प्राथमिक विद्यालय के आसपास किया गया झाड़ियों का निस्तारण
🔳 नौघर गांव में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर
🔳 सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के बाद हुई दवाइयां वितरित
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

सेवा पखवाड़े के तहत बेतालघाट ब्लॉक के नौघर गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि लोहाली ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चला ग्रामीणों ने गांव को साफ सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
शनिवार को नौघर गांव में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में लगे शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। बीपी, शुगर, खून व पेशाब जांच के साथ ही टीबी जांच के लिए नमूने एकत्र किए गए। चिकित्सकों ने लोगों को बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे लोहाली गांव में ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट की अगुवाई में ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर के आसपास विशेष सफाई अभियान चला झाड़ियों का निस्तारण किया। ग्राम प्रधान ने कहा की समय समय पर आगे भी अभियान चलाया जाएगा। क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, मोहन सिंह, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, पुष्कर आर्या, सरस्वती देवी, हेमा बिष्ट, लीला बिष्ट, पुष्पा जलाल, शोभा नेगी, कमला देवी, हेमंती देवी, हेमा, विद्या बिष्ट, तनुजा मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!