🔳 बरसात में होने वाली बिमारियों की दी गई जानकारी
🔳 94 नौनिहालों को बांटी गई निशुल्क औषधियां
🔳 होमियोपैथिक विभाग के तत्वावधान में लगा शिविर
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट स्थित राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय में होम्योपैथिक चिकित्सालय ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच की। वर्षों ऋतु में होने वाली बिमारियों की जानकारी दे बचाव के तौर तरीके बताए गए। शिविर के दौरान निशुल्क औषधियां भी वितरित की गई।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में लगे स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने शिविर लगाए जाने पर होमियोपैथिक विभाग का आभार व्यक्त किया। कहा की होमियोपैथ की औषधियां बिमारियों को जड़ से समाप्त करने में सहायक है। विद्यार्थियों से चिकित्सकों की बताई जानकारी को व्यावहारिकता में उतरने का आह्वान किया। होमियोपैथिक चिकित्सक डा. हरप्रीत कौर ने 94 नौनिहालों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक जानकारियां दी। योग के फायदे बताए तथा दैनिक दिनचर्या में स्वस्थ रहने के तौर तरीके साझा किए। बरसात में होने वाली संक्रामक बिमारियों से बचाव को साफ सफाई को महत्वपूर्ण बताया। फार्मासिस्ट दयाल सिंह बिष्ट ने औषधीय वितरित कर इस्तेमाल की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाॅफ ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

error: Content is protected !!