= पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
= शिनाख्त के प्रयास किए तेज

(((हल्द्वानी से संजय चौधरी/उदित चौधरी की रिपोर्ट)))

कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के तहत जंगल में अज्ञात शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। शिनाख्त नही होने से शव को मोर्चरी में रखा गया है। शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ईसाईनगर क्षेत्र से सटे जंगल में सडी़ गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को भेजी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्रथमदृष्टया शव काफि दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार फिलहाल शव की शिनाख्त नही हो सकी है। शव के आसपास कोई भी सामग्री बरामद नही हो सकी है। शव मोर्चरी में रखवा शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए है।