🔳गरमपानी में रामलीला मंचन को उमड़ रही दशकों की भीड़
🔳कलाकार दमदार अभिनय के दम पर लूट रहे वाहवाही
🔳हास्य कलाकारों की प्रस्तुति भी मचा रही धूम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी में रामलीला मंचन की धूम मची है। कलाकार दमदार अभिनय के दम पर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। मंचन का लुत्फ उठाने दूरदराज के गांवों से सैकड़ों लोग गरमपानी स्थित रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों को खूब लोटपोट किया।
रामलीला मंचन के पांचवें दिन सूर्पनखा नासिका छेदन, खर-दूषण वध तथा रावण – सूर्पनखा संवाद का शानदार मंचन किया गया। सूर्पनखा के पात्र गगन त्रिपाठी ने मेरा रुप देख कर चंद्रमा शरमा गया……… और छिप गया…….। के साथ ही शानदार नृत्य की प्रस्तुति दे खूब तालियां बटोरीं। खर के पात्र त्रिभुवन पाठक तथा दूषण की भूमिका में ललित तिवारी ने हैरान हूं मै देखकर………….इस छवि का क्या करु…………… से समा बांधा। रावण के पात्र पंकज पंत ने अरी मेरी सुन बहिना री……….. तू रोती धोती क्यों आई………. कई दमदार प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। हास्य कलाकारों ने भी दर्शकों को लोटपोट किया। इस दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष भुवन त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, अंकित साह, प्रताप सिंह गौणी, ललित बिष्ट, रमेश तिवारी, मोहन मूर्ति, राजकुमार त्रिपाठी, जगदीश जोशी, देवेश त्रिपाठी, भास्कर तिवारी, शैलू आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!