🔳जितेन्द्र तोमक्याल के गीतों पर थिरकने को मजबूर हुए लोग
🔳सांस्कृतिक उत्थान समिति नथुवाखान के कलाकारों ने भी बांधा समां
🔳विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
🔳आरोही संस्था के तत्वावधान में पांच दिवसीय मेले का तीसरा दिन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव में आरोही संस्था के तत्वावधान में पांच दिवसीय ग्रामीण हिमालयन हाट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। आसपास के गांवों से भी सैंकड़ों की संख्या लोग मेले में पहुंच रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल से लोग खूब खरीदारी में भी जुटे हैं।
प्यूडा़ गांव स्थित आरोही बाल संसार विद्यालय के मैदान में पांच दिवसीय ग्रामीण हिमालयन हाट मेले के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध कुमाऊंनी लोक गायक जितेन्द्र तोमक्याल ने शानदार कुमाऊंनी लोक गीतों की प्रस्तुति दे समा बांधा। जितेन्द्र ने दमदार प्रस्तुति दे दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी तालियां बटोरी। सांस्कृतिक उत्थान समिति नथुवाखान के कलाकारों ने भी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ऐपण व झोड़ा गायन व नृत्य प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्वयं सहायता समूहों के लगे स्टॉलो से लोगों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




