🔳 ब्लॉक स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
🔳 नुक्कड़ नाटक में जीपीएस जोशीखोला बना विजेता
🔳 जीजीआइसी बेतालघाट को मिला सर्वश्रेष्ठ टीएलएम का पुरुस्कार
🔳 विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में हुई प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने प्रतिभाग किया। सर्वश्रेष्ठ टीएलएम का पुरुस्कार जीजीआइसी बेतालघाट व सर्वश्रेष्ठ एसएमसी का पुरुस्कार जीपीएस अमेल के नाम रहा। शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विद्यालय सभागार में हुई सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपशिक्षा अधिकारी राशी बुधलाकोटी व प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपशिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिता के विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की। प्रतिभागियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। नोडल अधिकारी ने प्रतिभागियों को नियमों की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में जीपीएस जोशीखोला ने जीत दर्ज की। लोक वाद्य यंत्र व लोकगायन में जीपीएस धनियाकोट की छह सदस्यीय टीम ने शानदार प्रस्तुति के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में जीपीएस धारी खैरनी विजेता बना। सर्वश्रेष्ठ टीएलएम का पुरुस्कार जीजीआइसी बेतालघाट व सर्वश्रेष्ठ एसएमसी का पुरुस्कार जीपीएस अमेल के नाम रहा। कुर्सी दौड़ में कंचन विजेता बनी। महिला प्रेरक समूह में जीपीएस अमेल ने जीत दर्ज की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका पूजा नेगी, गीता जोशी, आशा आगरी, प्रकाश पंत, दया किसन, शिव शंकर यादव, भुवन चंद्र ने निभाई। संचालन हीरा सिंह जलाल व राजकुमार ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान संयोजक डा. अरविंद कुमार मिश्रा, प्रियंका गोला, सिद्धार्थ बधानी, शिखा गोस्वामी, अविनाश, निर्मला, शुभम, सत्यदेव, राजपाल समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!