🔳 विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से किया गया सम्मानित
🔳 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी कर किया शानदार प्रदर्शन
🔳 आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी में हुई प्रतियोगिता
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी स्थित आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में सिनियर व जूनियर वर्ग में हुई शब्द शिल्पी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया।
विद्यालय सभागार में हुए शब्द शिल्पी प्रतियोगिता का का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा की प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की भाषा-क्षमता, शब्द-ज्ञान तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करना है। जूनियर व सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को कठिन शब्दों से सार्थक, शुद्ध व प्रभावशाली वाक्य बनाने का कार्य दिया गया। विद्यार्थियों के निर्मित वाक्यों में भाषा की शुद्धता, शब्दों का सही प्रयोग तथा भावों की स्पष्ट अभिव्यक्ति स्पष्ट रुप से देखने को मिली। निर्णायक मंडल ने सभी प्रविष्टियों का सावधानीपूर्वक व निष्पक्ष मूल्यांकन किया। जूनियर वर्ग में ह्रुत्वी, नक्ष गोस्वामी, दीशानी बेलवाल, प्रियंका जलाल, अथर्व यादव, मिताली बुधलाकोटी पहले स्थान पर रहे जबकि मानसी बिष्ट, अंजलि बिष्ट, हर्षित पंत, विवान साह, युक्ति राज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।सीनियर वर्ग में पल्लवी ने जीत दर्ज की। रोशनी बोहरा दूसरे व पावनी बधानी, मोहित हाल्सी, परिधि बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।




