🔳 जैनोली के बिलाऊ क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण न होने से लोग परेशान
🔳 कूड़े का ढेर लगने से आवाजाही करने वाले लोग परेशान
🔳 गंदगी से संक्रामक बिमारियां फैलने का खतरा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के बाद अब महत्वपूर्ण रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बिलाऊ क्षेत्र में हाईवे किनारे लगे कूड़े के ढेर से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। आवाजाही करने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्वच्छ भारत अभियान के दावे धरातल में खोखले साबित हो रहे हैं। जहां एक ओर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सफाई व्यवस्था चरमरा गई है वहीं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर भी समय पर कूड़ा निस्तारण न होने से जगह जगह कूड़े के ढेर लग चुके हैं। जैनोली के बिलाऊ क्षेत्र में हालात विकट है। स्टेट हाइवे किनारे से कूड़ा रेस्टोरेंट न होने से लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े के ढेर से बीमारियों का खतरा भी पैदा हो गया है। स्थानीय कुंदन सिंह, मोहन सिंह, मोहन जीना, पुष्कर फर्त्याल, राजू बिष्ट, सूरज कुमार, हेमंत कुमार, अर्जुन कुमार, नरेंद्र कुमार ने समय पर कूड़ा निस्तारण किए जाने की मांग उठाई है।




