🔳 आश्रम परिसर के नजदीक ही नदी में लगाई जा रही डूबकी
🔳 नदी में प्रवेश व स्नान किया गया है प्रतिबंधित
🔳 नदी के तेज बहाव से अनहोनी का भी बढ़ रहा खतरा
🔳 चौकी प्रभारी बोले – नियमों का उल्लघंन करने वालों पर होगी कार्रवाई
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची क्षेत्र से होकर बहने वाली शिप्रा नदी क्षेत्र में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। आश्रम परिसर के नजदीक ही नदी में डूबकी लगाने वाले पुलिस को खुली चुनौती देने पर आमादा है। चौकी प्रभारी कैंची रमेश पंत के अनुसार लगातार निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
पवित्र शिप्रा नदी को स्वच्छ बनाए रखने को लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। खुद जिलाधिकारी वंदना सिंह मामले को लेकर गंभीर है। नदी में स्नान व आवाजाही भी प्रतिबंधित की गई है। समय समय पर अभियान चलाकर निरीक्षण भी किया जाता है पर नियमों की धज्जियां उड़ानें वाले अब बाबा नीम करौरी आश्रम के नजदीक ही नदी में नहाकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार को आश्रम के समीप ही कई श्रमिक खुलेआम नहाने उतर गए। नदी में उतरे लोगों में पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं दिखा। नदी में नहाने के बाद श्रमिक पवित्र नदी में कपड़े धोकर ही वापस लौटे। आश्रम परिसर के समीप खुलेआम श्रमिकों के नहाने उतरने से कई गंभीर सवाल भी खड़े हो गए। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग उठा सख्ती से नदी में प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है। चौकी प्रभारी रमेश पंत ने बताया की लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लघंन होने पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।




