🔳 नियमों को ताक पर रख भारी भरकम मशीनें उतारने का आरोप
🔳 बरसात में नदी के रुख बदलने से उपजाऊ कृषि भूमि को नुकसान का आरोप
🔳 मनमानी कतई बर्दाश्त न करने का ऐलान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

भुजान क्षेत्र में कोसी नदी व आसपास एक बार फिर खनन की सुगबुगाहट से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पिछले वर्षों में अवैज्ञानिक ढंग से खदान होने पर कृषि भूमि को हो रहे नुकसान पर रोष जताया है। आरोप लगाया की भारी मशीनों से नदी में खदान से बरसात में कृषि भूमि तबाह हो रही है। मामले को लेकर शिकायत संयुक्त मजिस्ट्रेट को भी भेजी गई है।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर भुजान क्षेत्र में कोसी के जलागम क्षेत्र में उपखनिज पट्टे की चर्चा सामने आने से समीपवर्ती गांव के लोगों का पारा चढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की खदान के नाम पर भारी मशीनों से खदान कर दिए जाने से नदी क्षेत्र में बड़े गड्ढे बन जाते हैं।बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से बहाव कृषि भूमि की ओर रुख कर जाता है। जिस कारण कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचता है। लगातार नुकसान होने से किसान खेती छोड़ने को मजबूर हो चुके है। पूर्व में हुए खदान से उपजाऊ भूमि को नुकसान पर चिंता जताई है। परेशान ग्रामीणों ने मामले को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को भी पत्र भेजा है।

error: Content is protected !!