◾ दो खनन पट्टों पर लगाया जुर्माना, तीन डंपरों के भी चालान
◾ दो लोडर मशीनो पर अर्थदंड को जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट
◾ खनन लक्ष्य पूरा होने पर एक पट्टे को बंद करने के निर्देश
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी क्षेत्र में प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। उपखनिज पट्टो पर अनियमितता मिलने पर जुर्माना लगाया गया। तीन डंपरों का एमबी एक्ट में चालान कर दो लोडर मशीनो पर अर्थदण्ड की कार्रवाई को जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई जबकि एक उपखनिज पट्टे को लक्ष्य पूरा होने पर बंद करने के निर्देश दिए गए।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा की अगुवाई में प्रशासन, पुलिस व खनन विभाग की टीम ने बेतालघाट क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। एकाएक चले अभियान से हड़कंप मच गया। टीम ने वर्धो क्षेत्र में संचालित उपखनिज पट्टे का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर 1.77 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। ओडाडाडर क्षेत्र में संचालित पट्टे को खनन लक्ष्य पूरा होने पर बंद करने के निर्देश दिए गए। तीन डंपरों को चैक करने पर कागज पूरे न मिलने पर एमबी एक्ट में चालान किया गया जबकि दो लोडर मशीनो पर अर्थदंड लगाए जाने को जिलाधिकारी नैनीताल को रिपोर्ट भेजी गई। एसडीएम पारितोष वर्मा के अनुसार ओडडाडर क्षेत्र में संचालित पट्टे पर पूर्व में 1.43 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इस दौरान नायाब तहसीलदार कुंदन पुरी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण हंयाकी,एसआई गौरव जोशी, खनन निरीक्षक नवीन चंद्र, विनोद बाराकोटी, आशा सक्सेना, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे हैं।

error: Content is protected !!