🔳गांव चलो अभियान के तहत ढोलगांव पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
🔳डोर टू डोर जाकर लोगों को बताई भाजपा की निति रिती
🔳आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का किया आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में भाजपा का गांव चलो अभियान जोर पकड़ गया है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर लोगों को सरकारी की योजनाओं की जानकारी के साथ ही पार्टी से जुड़ने का आह्वान कर रहे हैं। ढोलगांव पहुंचे भाजपाइयों ने डोर टू डोर लोगों से संपर्क साधा।

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता बूथ प्रवासी प्रताप सिंह बोहरा की अगुवाई में बेतालघाट ब्लॉक के ढोलगांव पहुंचे। बूथ प्रवासी प्रताप ने बूथ समिति का सत्यापन, पन्ना प्रमुख समेत अन्य संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। बूथ प्रवासी ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक ले जाकर लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में विशेष अभियान चलाकर घर-घर पहुंचकर लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में देश रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने की अपील की। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में चौपाल भी लगाई। लोगों की समस्याएं सुन जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान कृपाल दत्त पांडे, केवल सिंह जैड़ा, जानकी लोहिया, ज्योति आर्या, मोहन सिंह रावत, पदम सिंह, मनोज पांडे, राम सिंह, दीवान सिंह, चंपा जलाल, अनीता बोहरा, आदि मौजूद रहे।