🔳थुआ ब्लॉक क्षेत्र में हुई भाजपा की पथ सभा
🔳कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
🔳विधायक ने किया सांसद प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर थुआ क्षेत्र में भाजपा की पथ सभा कार्यक्रम के तहत बैठक में सांसद प्रत्याशी को पांच लाख से भी अधिक मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया गया। विधायक सरिता आर्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आमजन एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुका है।
थुआ ब्लॉक क्षेत्र में हुई बैठक में तमाम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा लोग भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने का मन बना चुके है। पूरा देश प्रधानमंत्री पद पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देखना चाहता है। विधायक सरिता आर्या ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। महत्वाकांक्षी योजनाओं से आमजन लाभान्वित हो रहा है। विधायक सरिता आर्या ने अजय भट्ट को रिकार्ड मतों से जीताकर एक बार फिर लोकसभा भेजने का आह्वान लोगों से किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को पांच लाख से भी अधिक मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल प्रभारी गरमपानी प्रकाश आर्या, मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, हरीश आर्या, दयाल आर्या, ललित मोहन समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!