◾कचरा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाया गया सफाई अभियान
◾जागरुकता रैली के जरिए दिया गया नदी को स्वच्छ रखने का संदेश
◾नदी क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर सफाई को उतरी कर्माचारियों की फौज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कचरा मुक्त भारत अभियान के तहत जीवनदायिनी शिप्रा नदी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कैंची क्षेत्र से अभियान का श्रीगणेश हुआ। नदी को साफ सुथरा बनाए रखने की शपथ ली गई। रातीघाट क्षेत्र में जागरुकता रैली निकाल लोगों से नदी को साफ सुथरा बनाए रखने का आह्वान किया गया।
सोमवार को उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी क्षेत्र में कचरा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान शुरु हुआ। आस्था के केंद्र कैंची धाम क्षेत्र से अभियान का श्रीगणेश हुआ। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार व ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया की अगुवाई में कर्मचारियों, व्यापारियों व स्वयं सेवी संगठन से जुड़े लोगों ने नदी क्षेत्र में सफाई कर गंदगी का निस्तारण किया। बीडीओ महेश चंद्र गंगवार ने लोगों को नदी क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। रातीघाट क्षेत्र में कमलेश जलाल के नेतृत्व में विद्यालयी बच्चों व महिला समूहों से जुडी़ महिलाओं ने रैली निकाल क्षेत्रवासियों को जागरुक किया। गरमपानी क्षेत्र में ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक की अगुवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मियों ने गरमपानी से खैरना तक नदी क्षेत्र में फैली गंदगी इकठ्ठा कर निस्तारण किया। लोगों से नदी को प्रदूषित न करने का आह्वान किया गया। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक जया बिष्ट, विजय नेगी, रविनंदन आर्या, संजय, ओपी पांडे आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!