◾आए दिन बच्चों व बुजुर्गों को कर रहे जख्मी
◾बाहरी क्षेत्रों से बंदर लाकर गांव में छोड़ने का आरोप
◾सीएम पोर्टल पर भी दर्ज कराया गया मामला
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट गांव में कटखने बंदरों का आंतक सिर चढ़कर बोल रहा है। आए दिन बंदर बुजुर्गों व बच्चों पर छपटकर उनको घायल कर दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बाहरी क्षेत्रों से बंदर लाकर गांव में छोड़ने का आरोप लगाया है। स्थानीय कृपाल सिंह मेहरा ने मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में दर्ज करा ठोस कार्रवाई की मांग उठाई है।
गांवों में बंदर खूब उत्पात मचा रहे है। खेतीबाड़ी को नुकसान करने के साथ ही घरों व दुकानों से सामान उठाकर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं मल्लाकोट गांव में कटखने बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बंदरों का झुंड गांव में इधर से उधर दौड़ रहा है कई लोगों को बंदर घायल भी कर चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार बाहरी क्षेत्रों से बंदर लाकर गांव में छोड़े जा रहे हैं जिससे गांव में बंदरों की संख्या में इजाफा हो चुका है। खेतीबाड़ी बर्बाद करने से आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। नौनिहालों व बुजुर्गों पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कास्तकार कृपाल सिंह मेहरा ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर मामला दर्ज करा बंदरों के आंतक से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है। आरोप लगाया है की कई बार वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।




