🔳कड़ाके की ठंड के बावजूद नहीं सुलग पा रहे अलाव
🔳आम आदमी के साथ ही मवेशी भी कर रहे कंपकंपाती ठंड का सामना
🔳तहसीलदार ने किया कुछ स्थानों पर अलाव जलाए जाने का दावा
🔳व्यापारियों ने जताई गहरी नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र के बाशिंदे कड़ाके ठंड में भी प्रशासन के अलाव का इंतजार कर रहे हैं बावजूद इंतजार की घड़ियां समाप्त नहीं हो रही है। मजबूर लोग दुकानों के आगे खुद के खर्चे से आग जलाकर राहगीरों को ठंड से निजात दिला रहे हैं। अलाव की व्यवस्था न होने से व्यापारियों में नाराजगी भी है। हालांकि तहसीलदार कोश्या कुटोली मनीषा मारकाना ने अलाव जलवाए जाने का दावा किया है। बताया की राजस्व उपनिरीक्षक को अन्य स्थानों पर भी अलाव जलवाए जाने को निर्देशित किया जाएगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप जारी है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित बसे गरमपानी खैरना क्षेत्र भी भीषण ठंड की चपेट में हैं। स्थानीय व्यापारियों के साथ ही राहगीर भी ठंड का सामना कर रहे हैं बावजूद अलाव नदारद है। सरकार सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर लोगों को राहत दिलाती है पर गरमपानी क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नजर नहीं आ रही। हालांकि प्रशासन कुछ स्थानों पर अलाव जलाने के दावे जरुर कर रहा है। व्यापारी नेता मनीष तिवारी के अनुसार गरमपानी बाजार में इस बार अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। खैरना क्षेत्र के व्यापारियों ने भी अलाव सेवा उपलब्ध न होने की बात कही है। व्यापारियों के अनुसार खुद के खर्चे से ही लकड़ियां खरीद आग जलाई जा रही है। तहसीलदार मनीषा मारकाना के अनुसार कुछ स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक को अन्य स्थानों पर भी अलाव जलाने के निर्देश दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!