🔳विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ कार्यक्रम
🔳विभागीय अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी
🔳साइबर अपराध से बचाव को भी किया गया जागरुक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया गया। पुलिस टीम ने यातायात संबंधी जानकारी दे जागरुक किया। साइबर अपराध से बचने को महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा के तहत ब्लॉक के कटिमी गजार व तल्ली सेठी गांव में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राधा गोस्वामी ने की। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने ग्रामीणों को यातायात के नियम समझाए। साइबर अपराध से बचने को जागरुक किया साथ ही नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम के सहसंयोजक प्रताप सिंह बोहरा ने लोगों से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। वृद्धावस्था, दिव्यांग, किसान पेंशन के लाभार्थियों के फार्म भी भरवाए गए। कृर्षि, उद्यान, स्वास्थ्य, पशुपालन, दुग्ध, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। संचालन कृपाल सिंह ने किया। ग्रामीणों ने भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने को संकल्प भी लिया। इस दौरान प्रधान तल्ली सेठी सुनीता देवी, तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल, राजीव चौधरी, गोविन्द सिंह, भुपाल सिंह बिष्ट, कपिल कुमार, कविता नेगी, ईश्वर पडियार, नंदी खुल्बे, प्रेम गोस्वामी, बहादुर सिंह नेगी, सत्यनारायण गोस्वामी, गणेश नाथ, प्रेम प्रकाश, प्रकाश बिष्ट आदि मौजूद रहे।




